अन्‍य
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएँ

रायपुर। छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा दिलाती है, जिसका हम सभी को अनुसरण और पालन करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है। 

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ और एक समरस, समृद्ध तथा संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button