
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 07:29 AM (IST)
बिलासपुर। Crime News: नवरात्र के दौरान दुर्गा दर्शन के लिए आई महिला के गले से चोरों ने सोने की चेन पार कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस ने 15 दिन बाद जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बलराम टाकीज के पास रहने वाली जीवन बाई साहू गृहणी हैं। 14 अक्टूबर की शाम वे पति मनोज, भाई बहू राधिका, डेढ़ सास सुलोचना के साथ दुर्गा दर्शन के लिए आई थीं।जूनी लाइन में रात नौ बजे वे आशी ज्वेलर्स के पास दुर्गा पंडाल में प्रसाद ले रही थीं। पास में ही दो महिलाएं चोरी होने की बात को लेकर आपस में झगड़ रही थी। इसी दौरान जीवन बाई ने अपने गले की चेन को टटोला। उनके गले से 17 ग्राम सोने की चेन गायब थी। महिला ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।चार मामलों में चोरों का नहीं मिला सुरागनवरात्र के दौरान चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार महिलाओं को शिकार बनाया। चारों मामलों में पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इधर शहर में चेन स्नेचर भी सक्रिय हो गए हैं। बीते दिनों तारबाहर क्षेत्र में चोरों ने प्राचार्या के गले से सोने की चेन छीन लिया था। वहीं, तोरवा में चोरों ने रेलकर्मी की पत्नी के गले से चेन पार कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।
Posted By: sandeep.yadav