अन्‍य

फिर लौटा कोरोना का कहर: सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 22 बच्चे कोरोना संक्रमित, BMC ने किया सील; क्या होगा सरकार का फैसला

मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में 22 बच्चों को कोरोना, बीएमसी ने किया सील
प्रतीकात्मक तस्वीर

e0a4abe0a4bfe0a4b0 e0a4b2e0a58ce0a49fe0a4be e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a495e0a4be e0a495e0a4b9e0a4b0 e0a4b8e0a587e0a482 6127997cec841

आउटलुक टीम

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद कई राज्यों में स्कूलों को तो खोल दिया गया है, लेकिन सरकार के इस फैसले पर अब संकट मंडराता नजर आ रहा है। आजतक की खबर के मुताबिक गुरुवार को मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में 15 छात्रों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा 7 और लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थित सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में कुल मिलाकरअब तक 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानाकरी के अनुसार 95 लोगों की जांच की गई जिसमें 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इलाके में अलर्ट जारी हो गया है और बीएमसी द्वारा स्कूल को सील कर दिया गया है। 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद कई राज्यों में स्कूलों को खोलने की अनुमति मिल गई थी। जिसके बाद अब मुंबई स्थित इस स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों में कोरोना संक्रमण फैल गया है। यह बात चिंता बढ़ाने वाली है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 46,000 नए मामले सामने आए। इनमें से 58% मामले केरल से सामने आए हैं। बाकी राज्यों में अभी भी कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – अगले महीने खुल जाएंगें दिल्ली के स्कूल? जानें एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में क्या है खास

उन्होंने आगे कहा कि भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं। देश में कुल सक्रिय मामलों का केरल में 51%, महाराष्ट्र में 16% और बाकी 3 राज्य (कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश) का 4%-5% योगदान है।

Related Articles

Back to top button