छत्तीसगढ़

CGPSC 2020 Topper Story: नालंदा परिसर लाइब्रेरी में देर रात तक की पढ़ाई, मिली सफलता

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 09:05 AM (IST)

CGPSC 2020 Topper Story: छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2020 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा में सफलता पाने वाले दो दोस्‍तों ने रायपुर के नालंदा परिसर में देर रात तक कई घंटों पढ़ाई कर खुद के नोट्स बनाए और सीजीपीएससी में रायपुर के आशुतोष ने पांचवा और कवर्धा के पीयूष तिवारी ने आठवां स्‍थान हासिल किया। दूसरे प्रयास में हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद आशुतोष कुमार देवांगन : छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा आशुतोष कुमार देवांगन ने दूसरी प्रयास में सीजी पीएससी में पांचवा रैंक हासिल किया है। आशुतोष ने बताया कि पढ़ाई को भी बोझ समझकर नहीं किया है। मेहनत, लगन और धैर्य के साथ किया। और सफलता के लिए खुद नोट्स बनाना, सेल्फ स्टडी पर फोकस किया।नालंदा परिसर लाइब्रेरी में सुबह से लेकर देर रात तक पढ़ाई की। वहीं आशुतोष का सपना है कि आगे बस्तर संभाग में नौकरी करने का। बता दें कि आकाश माता मंजु देवांगन हाउस वाइफ है। वहीं पिता दुर्गेश देवांगन मार्केटिंग के क्षेत्र में नौकरी करते है।बता दें कि आशुतोष के दोस्त भी पीयूष तिवारी आठवां रैंक हासिल है। वे दोनों 2017 में एनआइटी रायपुर से माइनिंग इंजीनियरिंग से उत्तीर्ण की। साथ में ही सरगुजा संभाग में एक बड़े कंपनी में काम किया। जहां दोनों ने काम छोड़कर पीएससी की तैयारी शुरू की। अंत: दोनों को सफलता मिल गई।नौकरी छोड़कर शुरू की थी पढ़ाईपीयूष तिवारी: मूलत: कवर्धा जिले के बांधामुड़ा के रहने वाले पीयूष तिवारी ने पहली ही प्रयास में सीजी पीएससी में आठवां स्थान प्राप्त किया है। पीयूष ने बताया कि 2017 में एनआइटी रायपुर से माइनिंग इंजीनियरिंग से पास आउट है। इसके बाद देश के एक बड़े कंपनी में सरगुजा संभाग में काम किया है। जहां 2019 में काम छोड़ दिया। इसके बाद सीजी पीएससी की तैयारी शुरू कर दी है।पीयूष ने बताया कि पढ़ाई में खासकर नोट्स बनाकर तैयारी की। नालंदा परिसर में कई घंटों में सभी क्षेत्र की पुस्तकें पढ़ी। पीयूष का कहना है कि सेल्फ स्टडी और दूसरों का मार्गदर्शन बहुत काम आया है। उम्मीद शुरू कर दी थी इस बार सीजी पीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना है।पीयूष का कहना है कि आगे आदिवासी क्षेत्र में जनता की सेवा करना है। आम जनता को शासन के कल्याणकारी योजनाओंं को पहुंचाना लक्ष्य होगा। पीयूष के माता पुष्पा तिवारी शिक्षिका है। वहीं, पिता प्रदीप तिवारी किसान है।

Posted By: Kadir Khan

 

Related Articles

Back to top button