छत्तीसगढ़

मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने नोडल प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मतगणना कार्य 04 जून 2024 को शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में किया जाएगा। जिसके सफल संचालन के लिए मतगणना स्थल के संपूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग तथा लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग संयुक्त रूप से रहेंगे। इनके मागदर्शन में मतगणना संबंधी विभिन्न कार्य व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, सहयोगी अधिकारी एवं कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। जिसके अंतर्गत मतगणना स्थल में कानून व सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व अरविन्द कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग एवं अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग को दिया गया है। मतगणना से संबंधित संपूर्ण प्रशिक्षण, मतगणना हेतु कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन एवं विधानसभावार नियुक्ति आदेश जारी करने का दायित्व अश्वनी कुमार देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को दिया गया है। मतगणना संबंधी सामग्रियों की चेक लिस्ट अनुसार उपलब्ध कराना, स्टेशनरी एवं फोटोकापी इत्यादि की व्यवस्था का दायित्व महेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, श्रीमती पुष्पलता ध्रुव जिला पंजीयक दुर्ग एवं सुममता टावरी तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को सौंपा गया है। मतगणना स्थल में बेरिकेटिंग तथा दिव्यांग जनों हेतु रैम्प की व्यवस्था एवं सहायता केंद्र की स्थापना का दायित्व लवकेश ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) दुर्ग को सौंपा गया है। मतगणना से संबंधित वीडियोग्राफी हेतु श्रीमती मोनिका वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं निर्वाचन नियम पुस्तक तथा मतगणना से संबंधित प्रारूप उपलब्ध कराना तथा जानकारी आयोग को प्रेषित किये जाने का दायित्व बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग, श्रीमती क्षमा यदु तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग, चंद्रशेखर कंवर नायब तहसीलदार, संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग, संतोष कुमार त्रिपाठी निर्वाचन पर्यवेक्षक, विकास पंचाक्षरी प्रभारी प्राचार्य मॉडल कॉलेज धनोरा, मुकेश सिंह ठाकुर डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, जयेश मुंडा सहायक ग्रेड 3, धर्मेंद्र जालान कुशल परिचारक, गौरव देवांगन सहायक ग्रेड 3, हरीश वागद्रे डाटा एंट्री ऑपरेटर, के. रमेश नायडू सहायक ग्रेड 3, खोमेन्द्र हरदेल भृत्य एवं विकास चौधरी भृत्य को सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button