
भिलाई। भिलाई पावर हाउस शासकीय आईटीआई के पास से दुर्ग जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 06 ओवर ब्रिज पर मालवाहक ट्रक क्रमांक CG04 HZ O970 बीती सयय से मुख्य सड़क पर खड़ी है। जिससे आमजनता को वाहन चलाते के दौरान पासिंग और क्रासिंग में काफी दिक्कतें हो रही है। शाश्वत कलम के संपादक राजेश प्रसाद ने भी एनएच 06 दुर्ग की ओर ओवर ब्रिज भिलाई पावर हाउस आईटीआई के पास से वाहन चलाते वक्त खड़े ट्रक के पास से दो पहिया वाहन क्रास पासिंग करना चाहा तो दुर्घटना की संभावना बन गई। हमने और कुछ दो पहिया वाहन चालकों ने किसी तरह साइड पासिंग होते हुए गंतव्य स्थान के लिए ओवर ब्रिज रोड से आगे बढ़े।

लेकिन इनका क्या, इनके लिए उत्तरदाई कोन? एनएच भिलाई पावर हाउस, दुर्ग की ओर ओवर ब्रिज पर ट्रक में लोहे की बाड़ी से बनी भारी सामान जो कि पूरी रोड की चौड़ाई को ट्रक के ऊपर से रोड को छेके हुई खड़ी है। उक्त लोहे से भरी भारी सामान युक्त ट्रक से कभी भी किसी वाहन चालकों का दुर्घटना हो सकती है, इन्हें निर्धारित समय पर पासिंग , पार्किंग और आवागमन के लिए क्या यातायात व्यवस्था, एवं विभाग जिम्मेदार नहीं हैं।


ट्रक में भारी लोहे की समान, ओवर ब्रिज को पूरी तौर पर छेके हुए, ड्राइवर दोनो डोर को खोलकर मस्ती में पैर हिलाते सीट पर लेटे हुए
इन भारी वाहनों को सड़क पर से गुजरने पर अन्य वाहन चालकों को कोई क्षति या हानि एवं अवरोध उत्पन्न होता है तो उनकी भरपाई कोन करेगा। सरकार एवं प्रशासन को इस दिशा में विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अन्यथा जनता अब जागरूक हो चली है, कि भारी वाहनों का पार्किंग और आवागमन का निर्धारित समय सीमा क्या है, कितनी लेनदेन भारी वाहनों के पासिंग, पार्किंग और आवागमन में होती है। समय रहते यातायात विभाग अपने व्यवस्था को सुधारे, और भारी वाहनों का पार्किंग, पासिंग एवं आवागमन निर्धारित समय पर करवाएं।