![1727704405 97c58ac2d22cf507a6ea](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2024/10/1727704405_97c58ac2d22cf507a6ea-780x470.jpg)
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘नमो इम्पेक्ट‘‘ की प्रति, पुस्तक के लेखक श्री अतुल सिंघल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री सिंघल को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां राष्ट्र की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं।