भिलाईनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए योजना शुरू करने का वादा किया तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा। खुद कांग्रेसियों ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रूपए देने का वादा किया था वो तो कर नहीं पाए और अब जब भाजपा महिलाओं को सहयोग दे रही है तो फिर झूठा वादा कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार जोन -1 में आय़ोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि खुर्सीपार कालेज की बिल्डिंग भी बनेगी और यहां बीएड पाठ्यक्रम भी शुरू होगा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थिति असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भिलाई की यह जनसमूह देखकर मैं आज से ही ये बोल सकता हूं कि भिलाई में कमल खिल रहा है।खुर्सीपार में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि जब भी भाजपा को विकास की जिम्मेदारी मिली तो हमने स्कूल खोले, कालेज खोले, यूनिवर्सिटी खोली, हर क्षेत्र में विकास किया। लेकिन कांग्रेस राज के 5 सालों में भिलाई अपराध का गढ़ बन गया। ओपनप्लेन और गार्डन रात 8 बजे के बाद अय्याशी का अड्डा बन गये, अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया। आज भिलाई के हर कोने में सिर्फ नशा और अपराध की समस्या ही सामने दिखाई दे रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेसी गंगाजल की कसम खाकर भी अपना वादा पूरा नहीं कर पाए और जब भाजपा माताओं-बहनों के लिए योजना ला रही है तो उसमें अडंगा डाल रहे हैं। जब कांग्रेसी इसमें भी सफल नहीं हो सके तो मुख्यमंत्री ने अचानक ट्विट कर दिया।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी छत्तीसगढ़ आया हूं हर बार एक नये घोटाले के बारे में सुना है। यहां की सरकार ने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला किया है, महादेव इन्हें कभी छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेसी इतने झूठे हैं कि गंगाजल खाकर शराबबंदी का वादा किया और सरकार बनते ही घर घर शराब पहुंचाई। ये झूठों के सरदार है जो महिलाओं, युवाओं सबको झूठ बोलकर ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई की ये भीड़ देखकर मैं कन्फर्म बोल सकता हूं कि भिलाई में कमल खिल रहा है, प्रेमप्रकाश पाण्डेय को मैं आज से ही विधायक बोल सकता हूं।भाजपा सरकार में बनेगी खुर्सीपार कालेज की बिल्डिंगश्री पाण्डेय ने कहा कि हमने खुर्सीपार में कालेज की स्थापना की। इसके बाद कांग्रेसियों ने खुर्सीपार कालेज बिल्डिंग का भूमिपूजन किया लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं रखी गई। मैं आपसे वादा करता हूं कि भिलाई में भाजपा का कमल खिलेगा और सरकार बनेगी तो बिल्डिंग भी बनेगी एवं बीएड पाठ्यक्रम भी शुरू होगा।मोदी की गारंटी का कोई तोड़ नहींश्री सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया छत्तीसगढ़ बनाने के लिए गारंटी दिया है और उनकी गारंटी अटूट है, उन्होंने जो कहा है वो करेंगे। भिलाई को फिर शांति और समृद्धि का केंद्र बनाने के लिए भाजपा को वोट दीजिए।
Read Next
2 April 2026
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close
