अन्‍य

पिछले 7 दिनों में दूसरी बार डाउन हुआ इंस्टाग्राम और फेसबुक, कंपनी ने यूजर्स से मांगी माफी

e0a4aae0a4bfe0a49be0a4b2e0a587 7 e0a4a6e0a4bfe0a4a8e0a58be0a482 e0a4aee0a587e0a482 e0a4a6e0a582e0a4b8e0a4b0e0a580 e0a4ace0a4bee0a4b0 61619adeeda47

आउटलुक टीम

सोशल मीडिया फ्लेटफार्म पर इंस्टाग्राम और फेसबुक की सर्विस हफ्ते में दूसरी बार डाउन हुई है। सर्वर डाउन होने की वजह से फेसबुक और इंस्टाग्राम कुछ वक्त के लिए बंद हो गया था। इसके कारण यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अब इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवा फिर से बहाल हो गई है। इससे पहले 3-4 अक्टूबर को भी उपयोगकर्ताओं को इस परेशानी का सामना करना पड़ा था।

सर्वर डाउन होने पर फेसबुक ने ट्वीट कर बयान जारी किया है। फेसबुक ने कहा कि हमें माफी कीजिए। कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और वेबसाइट तक पहुंचने में समस्या हो रही है। अगर आप हमारी सर्विस इस्तेमाल नहीं कर पा रहे, तो हमें खेद है। हम जानते हैं कि आप एक दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए हम पर कितना निर्भर हैं। अब हमने समस्या का समाधान कर दिया है। इस बार भी अपना धैर्य बनाए रखने के लिए फिर से धन्यवाद।

e0a4aae0a4bfe0a49be0a4b2e0a587 7 e0a4a6e0a4bfe0a4a8e0a58be0a482 e0a4aee0a587e0a482 e0a4a6e0a582e0a4b8e0a4b0e0a580 e0a4ace0a4bee0a4b0 61619adfe9dd2

फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम ने अपने बयान में कहा कि हमें माफ कीजिएगा। आप में से कुछ लोगों को अभी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने में कुछ परेशानी हो रही होगी। हमें इसके लिए बहुत खेद है। फिलहाल चीजें अब ठीक हो गई हैं और अब सब कुछ सामान्य हो जाना चाहिए। हमारा सहयोग करने के लिए धन्यवाद।

e0a4aae0a4bfe0a49be0a4b2e0a587 7 e0a4a6e0a4bfe0a4a8e0a58be0a482 e0a4aee0a587e0a482 e0a4a6e0a582e0a4b8e0a4b0e0a580 e0a4ace0a4bee0a4b0 61619ae14d012

बता दें कि यह इस हफ्ते में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम तकनीकि परेशानी की वजह से बीते सोमवार को डाउन हो गया। इससे यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यह समस्या सोमवार रात 9 बजे से बाद शुरू हुई। कई घंटे बाद भी सर्विस शुरू नहीं हो पाई थी।

Related Articles

Back to top button