छत्तीसगढ़

National Tribal Dance Festival 2021: देवभूमि के कलाकारों ने कहा- छत्तीसगढ़ जैसा कोई प्रदेश नहीं

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 07:20 AM (IST)

National Tribal Dance Festival 2021: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे उत्तराखंड देवभूमि के कलाकारों की टीम को छत्तीसगढ़ की खासियत जानकर वे काफी उत्साहित है। देवभूमि के कलाकार बंटी सिंह और मनोहर सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसा शांत प्रदेश कहीं नहीं है। यहां के लोगों का प्यार निराला है।मनोहर ने बताया कि शासन ने जिस तरह से व्यवस्था की है काबिले तारीफ है। यहां के व्यंजन का स्वाद चख रहे है। आज यहां आकर भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, रहन-सहन समेत विदेश की संस्कृति को जानने समझाने का मौका मिल रहा है।खुले मंच में होली गीत पर प्रस्तुति देवभूमि के कलाकारों के अपने पारंपरिक वेशभूषा में खुले मंच में प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत है। कलाकारों ने होली गीत पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर चारों तरफ लोगों कलाकारों के घेर लिया। हर कोई इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया।युवाओं की टोली भी थिरक रहे महोत्सव मेंइस बीच कलाकारों की प्रस्तुति को देकर महोत्सव का हिस्सा बनाने पहुंचे युवाओं की टोली भी थिरकने को मजबूर है। एक तरफ कलाकारों की टीम की प्रस्तुति दे रहे है। तो दूसरी तरफ युवाओं की टोली भी उनके साथ कदम से कदम मिला रहे है।प्रदर्शनी में बन रहा लर्निंग लाइसेंसराष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव साइंस कालेज में जोर शोर से चल रहा है। महोत्सव सभी विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग उपलब्धियां बता रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्टाल में लर्निंग लाइसेंस बनाया जा रहा है। महोत्सव में पहुंचने वाले लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। शुक्रवार को परिवहन मंत्री मो. अकबर ने प्रदर्शनी स्टाल निरीक्षण कर सिमोलेटर वाहन का टेस्ट ड्राइव लिया। परिवहन विभाग से मिली जानकरी के अनुसार प्रदर्शनी में चार काउंटर खोले गये हैं। इन काउंटरों पर लर्निंग लाइसेंस लर्निंग लाइसेंस बनाये जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में 60 लोगों ने प्रदर्शनी में आने का फायदा उठाते हुए लर्निंग लाइसेंस बनवाया है। इसके साथ ही वहां पर सिमोलेटर टेस्ट ड्राइव कार रखी है। जिसे लोग चलाकर देख रहे हैं।

Posted By: Kadir Khan

 

Related Articles

Back to top button