अन्‍य

कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ा, पिछले 24 घंटे में सामने आए 44,230 केस, 555 मरीजों की मौत

कोविड-19: पिछले 24 दिनों में सबसे अधिक केस, सामने आए 44230 नए मामले और 555 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b8e0a482e0a495e0a58de0a4b0e0a4aee0a4a3 e0a495e0a4be e0a496e0a4a4e0a4b0e0a4be e0a4abe0a4bf 610400d04680c

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,230 नए मामले सामने आए और 42,360 लोग ठीक हुए। इस दौरान 555 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में कल शाम 7 बजे तक वैक्सीन की क़रीब 47 लाख डोज़ लगाई जा चुकी है।

कोरोना के कुल आंकड़ें-

कुल मामले: 3,15,72,344
सक्रिय मामले: 4,05,155
कुल डिस्चार्ज: 3,07,43,972
कुल मृत्यु: 4,23,217
कुल टीकाकरण: 45,60,33,754

केरल में अब भी कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं। यहां गुरुवार को 44,667 संक्रमितों की पहचान की गई। 42,107 मरीज डिस्चार्ज हुए और 549 ने दम तोड़ दिया। देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 24 दिनों में सबसे अधिक है। 

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button