भिलाई

खुर्सीपार पुलिस की तत्परता से धारदार बटनदार चाकू के साथ पकडा गया बदमाश…

किसी बड़ी घटना को दे सकता था अंजाम पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना 

आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज 

खुर्सीपार- पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 23.02.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि केनाल रोड खुर्सीपार में एक व्यक्ति धारदार बटनदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतांकित कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बी०एन० मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चंद्राकर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस तत्काल एक टीम उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी हमराह केनाल रोड खुर्सीपार पहुंचा जहां पर बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे कडी मशक्कत से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी मनीष सिन्हा पिता भूषण सिन्हा उम्र 19 वर्ष निवासी इन्दू टेकनिकल राजेन्द्र जैन पावर हाउस बैरागी मोहल्ला छावनी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी आरक्षक राकेश अन्ना, सुभाष यादव की विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपी

मनीष सिन्हा पिता भूषण सिन्हा उम्र 19 वर्ष निवासी इन्दू टेकनिकल राजेन्द्र जैन पावर हाउस बैरागी मोहल्ला छावनी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button