रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप कनेक्शन और मनी लांड्रिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दुर्ग भिलाई और राजनांदगांव में 7 ठिकानों पर दबिश दी थी। 18 से 24 घंटों की जांच के बाद ईडी को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। इस पूरी कार्रवाई में ईडी ने 90 लाख रुपये कैश, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, मोबाइल और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए रायपुर भी लाया गया है। बताया जाता है कि साक्ष्यों की जांच के बाद ईडी बड़ा खुलासा करेगी। ज्ञात हो कि भिलाई के पदुमनगर, नेहरु नगर और वैशाली नगर में प्रवर्तन निदेशालय की छापामार कार्रवाई सोमवार सुबह से मंगलवार तक चली थी। पांच व्यापारियों के यहां से आधी रात को ईडी की टीम लौट गई लेकिन एक चावल व्यापारी के यहां ईडी की टीम मंगलवार की सुबह तक जांच करती रही। छापामार कार्रवाई के बाद ईडी चावल व्यापारी के बेटे को अपने साथ रायपुर स्थित कार्यालय ले गई, जहां उससे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि ईडी के शिकंजे में कुछ नेता और अफसर भी आने वाले हैं। इन्हें हर महीने मोटी रकम पहुंचाई जाती थी। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पटाखा व्यापारी के घर ईडी देर रात तक जांच करती रही। ईडी ने यहां से कैश, प्रापर्टी के कई दस्तावेज, बैंक एकाउंट और दो मोबाइल जब्त किए हैं। अन्य छह 6 व्यापारियों के घर से 90 लाख रुपये बरामद किये हैं।मिली जानकारी के अनुसार ईडी को व्यापारियों के घरों से कई डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं, जिसमें महादेव ऐप से जुड़ने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनके माध्यम से रकम को खपाने के साक्ष्य भी ईडी के हाथ लगे हैं। मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद ईडी बड़ा खुलासा कर सकती है। ईडी अब तक छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग, मध्य प्रदेश में भोपाल, महाराष्ट्र के मुंबई और पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित देश भर में 45 जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। रायपुर में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में आरोपियों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है।
Read Next
2 April 2026
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close
