अन्‍य

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ आ रहे पत्रकार प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी और बाइडेन से सवाल नहीं पूछ पाएंगे!

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ आ रहे पत्रकार प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी और बाइडेन से सवाल नहीं पूछ पाएंगे। हालांकि इसको लेकर अमेरिकी प्रशासन ने भारत सरकार से कई बार गुहार लगाई है। इसके बावजूद सवालों के लिए अनुमति नहीं मिल सकी है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने गुरुवार को कहा कि यह भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय यात्रा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत जी-20 का मेजबान है। वहां पर बड़ी संख्या में नेता मौजूद होंगे। भारत ने इसके लिए कुछ प्रोटोकॉल तय कर रखे हैं। जानकारी के मुताबिक सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने बहुत ज्यादा प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है। अमेरिका की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस में दो सवालों के जवाब दिए थे। हालांकि इसके लिए अमेरिकी प्रशासन और भारत सरकार के बीच निगोसिएशन का लंबा दौर चला था। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया था। लेकिन यह और बात है कि कुछ अमेरिकी सांसद कांग्रेस में पीएम मोदी के संबोधन में शामिल नहीं हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button