रायपुर। अवैध तरीके से शराब बेचते हुए अनिल पाल पिता बसंत पाल उम्र 26 वर्ष, निवासी बगीचा पारा कुंरा, थाना धरसीवा-रायपुर, को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिवरैया स्थित यादव होटल के पास एक व्यक्ति शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनिल पाल निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने, बिक्री करने के संबंध में अनिल पाल से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी अनिल पाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 34 पौवा अंग्रेजी शराब जुमला कीमती लगभग 3,800/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 329/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया।
Read Next
10 February 2026
गनियारी लोककला महोत्सव के समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है
10 February 2026
ग्राम चंद्रखुरी में ठेठवार यादव समाज (दुर्ग राज) का पारिवारिक मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
10 February 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
10 February 2026
भिलाई में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 14 एवं 15 फरवरी को तीन हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
10 February 2026
रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिग के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
10 February 2026
छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम के तहत अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त
10 February 2026
मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
10 February 2026
ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर
10 February 2026
ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर
9 February 2026
विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल : गर्भवती महिलाओं को मात्र 1 रुपये में होगी सोनोग्राफी, महाशिवरात्रि से शुरूआत
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close