छत्तीसगढ़

फर्जी रॉयल्टी मामले में आरोपी सन्नी भाटिया की पुलिस को सरगर्मी से तलाश…

राजनांदगांव / छुरिया थाने में दर्ज एफ आई आर के मामले में आरोपी सन्नी भाटिया पिता हरजिंदर सिंह (पोल्ले) भाटिया पर धारा 420(34) के तहत् मामला दर्ज कर लिया गया है मामले में आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है बताया जाता है कि आरोपी डोंगरगढ़ निवासी सन्नी भाटिया पुलिस के डर से फरार हो गया है।

ज्ञात हो कि पूर्व में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने राजनांदगांव आकर पत्रकार वार्ता के माध्यम से क्षेत्र में खुले घूम रहे रेत माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की थी जिसके परिणाम स्वरूप मामला भी दर्ज किया गया मामले में अन्य आरोपियों और धाराएं बढ़ने की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है।

स्मरण रहे कि कांग्रेस के दो गुटों की आपसी लड़ाई सतह पर है जिसके परिणाम स्वरूप अब दूसरे गुट को विधायक श्रीमती छन्नी साहू के आक्रोश का सामना झेलना पड़ सकता है!

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button