
86 पौव्वा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
भिलाई। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीपक त्रिपाठी जिला दुर्ग के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। मुखबीर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जो पीले रंग का शर्ट एवं काले रंग पेंट पहना हैं, चेहरे में हल्की दाढी हैं, काले रंग के स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीडी 5473 के सामने कत्थे रंग के बैग में अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने के लिये ले जा रहा हैं। जवाहर नगर कचरा भट्टी होते हुए जामुल की ओर जाने की सूचना मिलने पर गवाह एवं हमराह स्टाफ रवाना होकर जवाहर नगर से जामुल जाने वाले रोड फुलो बाई चौक में घेराबंदी कर पकड़़कर कत्थे रंग के बैग में 86 पौव्वा देशी मसाला शराब बरामद किया गया। मौके पर गवाहो के समक्ष बरामदगी कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी के कब्जे से (1) एक कत्था रंग के बैग के अंदर 86 पौव्वा देशी मशाला शराब, प्रत्येक पौव्वा में 180 एम एल भरा हुआ जुमला 15.48 बल्क लीटर कुल कीमती 9460 रूपये (2) मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीडी 5473 स्पलेंडर पुरानी इस्तेमाली कीमती 45000 रूपये जुमला कीमती 54460 रूपये जप्त कर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी। जप्त शुदा शराब के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 की नोटिस शराब परिवहन एवं रखने के संबंध में दस्तावेज/लाइसेंस पेश करने हेतु दी गयी। जो शराब परिवहन एवं रखने के सबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना लेख किया। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी अशोक कोसरे पिता, अग्नुराम कोसरे उम्र 36 वर्ष साकिन, घासीदास नगर, शर्मा किराना स्टोर्स के पास, वार्ड 23 थाना जामुल, जिला-दुर्ग (छ.ग.) को विधिवत दिनांक 04.09.2023 के 10.35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना पुलिस द्वारा परिजन को दी गई। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया।संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप सोरी थाना प्रभारी वैशाली नगर, सउनि राजेशमणी सिंह, आरक्षक 1212 राजेश सिन्हा, आरक्षक 119 अजय गहलोत, आरक्षक 596 गगनदीप गिरी की सरहानीय भूमिका रही।
