छत्तीसगढ़

भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र: जानिए घोषणा पत्र की खास बातें…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणापत्र जारी करते हुए इसे मोदी की गारंटी का नाम दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर समेत भाजपा नेताओं के साथ घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने प्रदेश के किसानों को खुश करने का प्रयास किया। घोषणा पत्र में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी व 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा किया है।

छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र

  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
  • 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
  • किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
  • किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
  • बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।
  • 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।
  • 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
  • तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  • भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
  • आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
  • हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
  •  हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत अयोध्या में रामलला के निशुल्क दर्शन कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button