
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी संपर्क अभियान के लोकसभा दुर्ग के संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया ने एक जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी संपर्क अभियान चालू किया गया है जिसमें राष्ट्रीय टीम में एक संयोजक, नौ सदस्य राज्य टीम में एक संयोजक, तीन सह संयोजक इसके बाद लोकसभा की टीम में एक संयोजक, दो सह संयोजक, एक महिला सहसंयोजक इसके अलावा मंडल टीम का भी एक संयोजक और एक सहसंयोजक बनाये गए है l इन सभी के लिए अलग अलग कार्यशाला की जा रही है दुर्ग लोकसभा कार्यशाला में निम्न लोग उपस्थित रहेंगे लोकसभा प्रभारी ,सह प्रभारी ,लोकसभा संयोजक, लोकसभा सहसंयोजक लोकसभा के तीनों जिलों के अध्यक्ष 33 मंडलों के अध्यक्ष और मंडल अभियान समिति सोशल मीडिया एवं आईटी की टीम रहेगी लोकसभा कार्यशाला दिनांक 22-2-2024 को रखी गयी है। इसके अलावा मंडल कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री ,मंडल अभियान टीम सम्पर्क करने जाने वाले कार्यकर्ता शामिल होंगे यह कार्यक्रम 23-2-2024 को दुर्ग लोकसभा कार्यालय गंजपारा में किया जायगा जिसमे सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति प्राथनीय है l