
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुनः छत्तीसगढ़ दौरे पर आए है और अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले पहुंचे। और प्रधानमंत्री ने क्षेत्रवासियों के लिए 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने भाजपा महासंकल्प रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीगसढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच होगी। उन्होंने कहा कि गुनाहगार कितना भी ताकतवर हो मोदी उसे जेल मे ड़ालकर ही रहेगा। बता दे कि भाजपा सरकार का आरोप है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने छत्तीगसढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) जैसे महत्वपूर्ण विभाग की पदो मे गड़बड़ी किया है।
लाल बाग मैदान में भाजपा की परिवर्तन महा संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओ के कारनामों से जनता त्रस्त है, चारो तरफ भ्रष्टाचार है। छत्तीसगढ़ में चारो ओर अपराध ही अपराध है। कांग्रेस अगर छत्तीसगढ़ को कुछ दिया है तो वो है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। ट्रांसफर पोस्टिंग में भी इस कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार किया इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है अउ नही सहिबो बदल के रहिबो। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुनहगार कितना भी ताकतवर क्यों ना हो मोदी उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजेगा। आज देश में कांग्रेस की सरकार कम ही राज्य में है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को कांग्रेस ने लूट का केंद्र बना दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि कांग्रेस ने कल से बोलना शुरू किया है कि जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक। हम बोलते हैं देश में सबसे ज्यादा गरीब हैं तो सबसे ज्यादा हक गरीबों का है। कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नही चला रहे। पर्दे के पीछे से देश विरोधी ताकत के लोग चला रहे हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है। गरीब का उत्थान होगा, देश आगे बढ़ेगा, देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है, चाहे वो गरीब दलित हो या आदिवासी हो। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रवासियों के लिए 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए और कहा की छत्तीसगढ़ में बदलाव लाना है अउ नही सहिबो बदल के रहिबो, भाजपा सरकार बनाना है ।


