
Publish Date: | Sun, 28 Nov 2021 12:03 AM (IST)
बलौदाबाजार। शहर कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने केंद्र सरकार के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री, रसोई गैस के मूल्य वृद्घि को लेकर नगर में जन जागरण पदयात्रा की।पदयात्रा में पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेशनीतिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, जन जागरण यात्रा प्रभारी तुलसी वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विक्रम गिरी सहित कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा स्थानीय आंबेडकर चौक से आरंभ होकर सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक, गांधी चौक, मुख्य मार्ग होते हुए राजीव गांधी चौक में समापन किया गया। पदयात्रा को संबोधित करते हुए उपस्थित नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल, खाद्य सामग्री, गैस सिलिंडर के दामों में ऐतिहासिक वृद्घि की है। रसोई गैस के दाम 7 साल में ढाई गुना बढ़ गए हैं। खाद्य तेलों की कीमत दोगुनी हो गई है। दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रही है। भाजपा की मोदी सरकार से किसान, व्यापारी, मजदूर, गृहिणी सभी महंगाई की मार से ग्रसित है। नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार तथा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तुलना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इन सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा तिवारी, जिला कांग्रेस महामंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दीपक साहू, पार्षद सुरेंद्र जायसवाल, गणेश जायसवाल, पदमेश्वरी साहू, धीरज बाजपई, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, मनोज प्रजापति, अविनाश मिश्रा, हेमचंद केसरवानी, सुखदेव साहू, अम्बु पंजवानी, लखेस साहू, पार्षदगण गौतम ठेठवार, गोविंद पात्रे, डीगेश्वरी रविंद्र नामदेव, दिगम्बर साहू, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप साहू,पूर्व पार्षद सुभाष राव आदि थे।
Posted By: Nai Dunia News Network