अन्‍य

200 दिनो के आंदोलन के बादबंद हुई नंदिनी रोड की देशी शराब दुकान: आंदोलनकारियों ने ऐलान किया,अंग्रेजी भी होगी बंद जारी रहेगा आंदोलन!

200 दिन के आंदोलन के बाद बंद हुई नंदिनी रोड की देशी शराब दुकान : खुशी में फूटे फटाके, बजे ढोल नंगाड़े, आंदोलनकारियों ने किया ऐलान अंग्रेजी शराब भी होगी बंद, जारी रहेगा आंदोलन

भिलाई।  200 दिनों के धरना प्रदर्शन, एवं आंदोलनों और वार्डवासियों की मेहनत के बाद आखिरकार नंदिनी रोड स्थित देशी शराब दुकान बंद हो गई। पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में नंदिनी रोड से शराब दुकान को हटाने वार्ड की महिलाओं द्वारा विगत कई महीनों से संघर्ष किया जा रहा था। जिसका सुखद परिणाम आज देशी शराब दुकान बंद हो गई। देशी शराब दुकान के सामने वार्ड की महिलाएं खुशी से झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुई नजर आई। इस दौरान मौके पर मौजूद पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि ये तो सिर्फ जीत की शुरूआत है, अभी तो विधायक की शराब दुकान को भी बंद करवाना है। उसके लिए भी हमने संघर्ष किया था, उसे भी अंजाम तक अवश्य पहुंचायेंगे।
पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि नंदिनी रोड क्षेत्र के निवासियों के लिए खुशियों की सौगात देने वाला दिन है। ये दिन दीपावली या होली से कम नहीं है, आज हमारे कई महीनों के संघर्ष का सार्थक परिणाम सामने आया है। हमने 200 दिनों तक लगातार धरना एवं विभिन्न आंदोलन कर जिन शराब दुकानों को नंदिनी रोड से हटाने के लिए आंदोलन किया था, उसकी सफलता की पहली सीढ़ी हमने चढ़ ली है। उन्होंने बताया कि वार्ड की महिलाएं जो लगातार इसके लिए संघर्षरत थी, उनका संघर्ष सार्थक साबित हुआ लेकिन ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। अभी तो केवल देशी शराब दुकान को हटायाा गया है, अभी विधायक की अंग्रेजी दुकान वैसे ही चल रही है। जब तक इसे नहीं हटाया जायेगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
अपनी दुकान बंद करें और श्रेय लें विधायक
पीयूष मिश्रा ने कहा कि घोषणा पत्र की झूठी बातों का हवाला देकर श्रेय लेने वाले विधायक यदि सच में वादा निभाना चाहते हैं तो नंदिनी रोड की अपनी उस दुकान को बंद करें जहां अंग्रेजी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। उसके बाद श्रेय लें।
घोषणा हुई पूरी: रीता सिंह गेरा
एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने बताया कि चुनावी घोषणा पत्र का वादा आज पूरा किया गया। विगत डेढ़ वर्षो से हमने चुनाव के समय महिलाओ से वादा किया था कि शराब दुकान दूसरे स्थान पर स्थान्तरित कर दी जाएगी। आखिरकार नंदिनी रोड पर शराब दुकान शनिवार को बंद कर दी गई। वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा था। शराब दुकान हटने से नंदिनी रोड के रहवासियों और व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button