अन्‍य

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक व हाईस्कूल चांदमारी रायगढ़ में प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन..!


मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी का शाला परिवार व शाला विकास समिति ने किया सम्मान

रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि शिक्षा शेख ताजीम, वार्ड पार्षद रंजना कमल पटेल , जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस समिती के मुब्बसीर हुसैन, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्याम लाल सारथी संकुल प्रभारी अर्चना स्वर्णकार व सम्मानीय सदस्य, अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिकगणों के साथ स्टाफ व कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति मे विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शाला के सुचारू रूप से संचालन हेतु, बच्चों को शाला में प्रवेश, ठहराव, शत् प्रतिशत उपस्थिति के साथ -साथ उनके समग्र सर्वांगीण विकास व शैक्षिक गुणवत्ता पर बल देने की बात कही। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हेतु विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नशा-मुक्ति हेतु शपथ लिया गया।नवप्रवेशी बच्चों को तिलक, रोली लगाकर, माला, पगड़ी पहनाकर, पाठ्य पुस्तक, गणवेश, स्लेट, अभ्यास पुस्तिका, चाकलेट मिस्ठान जनप्रतिनिधियों एवं अथितियो के माध्यम से वितरित कर बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किए। नवप्रवेशी स्कूली बच्चों में उत्साह व उमंग दिखाई दे रहा था।

विद्यालय प्रबंधन समिति व शालेय परिवार की द्वारा डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें शाला में अनुकरणीय कार्यों के लिए बुके, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शाल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित समस्त अथितियों ने कार्यक्रम की बेहद प्रशंसा की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सरोज बाला मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शालेय परिवार की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button