अन्‍य

समाचार संकलन एवं वीडियो शूट के दौरान इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार से कांग्रेसी नेता ने की बदसलूकी

कांग्रेस नेता ने पत्रकार के साथ की बदसलूकी: वीडियो शूट कर रहे पत्रकार का मोबाइल छिन की बदसलूकी, घंटो बाद


बेमेतरा 07 जून 2023.  समाचार कवरेज करने गए पत्रकार के साथ कांग्रेस नेता ने बदसलूकी की। बदसलूकी से क्षुब्ध पत्रकार ने पुलिस थाने में शिकायत की तो पुलिस ने प्रारंभ में आवेदन लेने से मना करते रहे, बाद में आवेदन लिया पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
शिकायत के अनुसार जिले के इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चेंनल के संवाददाता गौकरण यदु 5 जून को विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन को कवर करने पंहुचा था, उसे मोबाइल से रिकॉर्डिंग करना देख ललित विश्वकर्मा नामक कांग्रेस नेता बौखला गया और उसने सरेआम गौकरण के साथ बदसलूकी करते हुए मोबाइल फ़ोन छीन लिया। दोनों के बीच झूमाझटकी भी हुई, विश्वकर्मा को विधायक का बेहद करीबी बताया जाता है। घटना से उद्वेलित पत्रकारों ने सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने आवेदन दिया जिसे शुरुआत में पुलिस ने लेने से मना कर दिया था, पत्रकार संगठनों का दबाव बढ़ने पर घंटो बाद आवेदन लिया पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button