अन्‍य

12वीं के बाद 80% युवा छात्र बिहार छोड़ रहे हैं; राज्य चुनाव आयोग।

12वीं के बाद 80% युवा छात्र बिहार छोड़ रहे हैं; राज्य चुनाव आयोग।

*बिहार में 18 से 19 साल के 10 लाख के करीब होने चाहिए जबकि है 5.44 लाख।

*बिहार से युवाओ का चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या रोजगार अन्य राज्यों में पलायन क्यों ?

पटना। बिहार में युवाओं का पलायन तेजी से जारी है इंटरमीडिएट पास करते हैं बिहार के युवा 80% लोग बिहार छोड़ रहे हैं सिर्फ 20% बच्चे ही आगे की पढ़ाई के लिए यहां कॉलेज में दाखिला लेते हैं बाकी आगे की पढ़ाई या नौकरी करने देश के दूसरे राज्यों में चले जा रहे हैं यह आंकड़ा बिहार राज्य निर्वाचन आयोग का है।

ज्ञात हो कि या बात तब सामने आई जब बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार के सभी जिला अधिकारियों को युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। और जब भी बिहार के कॉलेज में पहुंचे तो पता चला कि 80% युवा मतदाताओं ने तो कॉलेज में एडमिशन ही नहीं लिया अब चुनाव आयोग इन युवाओं को खोज कर रहा है बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई कि वह घर-घर जाकर युवा वोटरो की तलाश करें। चाहे दूसरे राज्य में ही क्यों ना हो उनकी जानकारी उपलब्ध कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाय । अब सवाल तो उठता है कि इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद बिहार से युवाओ का चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या रोजगार अन्य राज्यों में पलायन क्यों ? जबकि अधिकतर आईएएस, आईपीएस एवं होनहार छात्र नौजवान बिहार से ही देश को समर्पित है। फिर वह बिहार में ही क्यों नही रहते। और बिहार में रोजगार क्यों नही?, उक्त विषय में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री बिहार के युवा नीति आयोग को उक्त विषय जवाब देना चाहिए? बिहार में आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहत्तर बनाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button