अन्‍य

हिमाचल में भूस्खलन, पुल टूटा, 9 की मौत और 3 घायल, देखें वीडियो

आउटलुक टीम

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले गुंसा के पास चट्टानें गिरने के कारण छितकुल से सांगला की ओर जा रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से दिल्ली एनसीआर के नौ पर्यटकों की जान चली गई। इतना ही नहीं किन्नौर की संगल घाटी में बटसेरी पुल ढह गया है।

यहां देखें वीडियो-

जानकारी मिलने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस हादसे में 9 मृत्यु व 3 घायल होने की खबर दुखद है। मैंने किन्नौर ज़िला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए। प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा है कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है। मौके पर किन्नौर के डीजी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा की मौजूद हैं।

दुर्घटनास्थल पर पुलिस के साथ बटसेरी के स्थानीय भी रेस्कयू में जुटे हुए हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नहीं पर बना करोड़ों का पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह कट हो गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक भूस्खलन से गिरने वाली चट्टानों और पत्थरों की वजह से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 

फिलहाल बारिश की वजह से प्रशासन ने जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button