भिलाई। भिलाई स्मृति नगर पुलिस को एक मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को प्वाइंटर भेजकर पूरी योजना बनाई गई। जैसे ही पुष्टि हुई, स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान पर रेड मारी। इस दौरान कमरे के अंदर कई महिलाएं मिलीं और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
छानबीन के दौरान आस-पास रहने वाले लोगों से जब पुछा गया तो उनका कहना था कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
जांच के दौरान यह बात सामने आया कि जिन महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, उनमें ज्यादातर महिलाएं वेस्ट बंगाल की हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की युवतियां भी वहां मौजूद थीं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि संचालिका बाहर से लड़कियों को बुलाकर कमरे में रखती थी। इसके बाद ग्राहकों से सौदा तय होने पर लड़कियों को दो से तीन दिन के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल, 5500 रुपए नकद और इस अवैध धंधे में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। इसके अलावा कमरे से कई सेफ्टी और हुक्का भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में यह भी पता चला है कि संचालिका पिछले दो से तीन महीने से इस मकान में यह अवैध गतिविधि चला रही थी। वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर रखती थी और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती थी।