सुरता मिनीमाता में नवाजे जाएंगे 10 अगस्त को अंचल के सेवाभावी
7 August 2024
1 minute read
रिसाली। विश्व आदिवासी दिवस एवं मिनी माता के पुण्यतिथि के अवसर पर पुरखा के सुरता जनकल्याण समिति भिलाई द्वारा संभाग स्तरीय सुरता मिनी माता एवम सम्मान समारोह का आयोजन शक्ति भवन रिसाली में सुबह 11बजे , 10 अगस्त को आयोजित किया गया है, जिसमे संभाग के सैकड़ों सांस्कृतिक ,सामाजिक सेवाभावी लोगो को सम्मान से नवाजा जाएगा। समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाडा , अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे , वही विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, ओजस्वी मंडावी, एम डी ठाकुर, पद्मश्री उषा बारले, दीपक पप्पू चंद्राकर, शैलेंद्र शैली, के के खेलवार, बी एल कुर्रे रहेंगे। समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराएं जायेंगे। सुबह से आयोजित कार्यक्रम में लोकमंच के रूप में तुषांत बारले का लोककला ,जुनवानी पंथी दल, सुवा नृत्य, कविता वासनिक की गायिकी, भरथरी जैसे लोककला का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
छत्तीसगढ़ के पुरोधा के नामों से सम्मान किया जायेगा। जिसमे 50 प्रभावशाली महिलाओं का भी नाम शामिल किया गया है।
अंचल के स्वर्गीय हो चुके पुरोधाओं के नाम से मिलेगा इनको सम्मान , जिसमे लता बघेल, डॉक्टर उदय कुमार, सुधारण कौशल, कुंवरदास डहरिया, डॉक्टर चूरामन सिंह साहू, बुधलाल बर्रे, राम मनोहर, डॉक्टर अप्पल नायडू, लोककायिका कविता वासनिक, होलीराम डडसेना, मालती निषाद, उषा जवाहर कौशल इनके साथ ही क्षेत्र के 50 सेवाभावी महिलाओं का सम्मान भी किया जायेगा
*छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान भी* पूर्व एएस पी कविलास टंडन, पाटन के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, बीएसपी के महाप्रबंधक कमल टंडन,भू अधीक्षक श्यामलाल साहू, राजस्व निरीक्षक नरसिंग साहू, पटवारी प्रदीप तिवारी, राधेलाल गंधर्व, विन्नी पाल को गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा
*इनके संयोजन में होगा पूरा कार्यक्रम*
पुरखा के सुरता जनकल्याण समिति के बैनर तले इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक पद्मश्री आर एस बारले होंगे ,वही अध्यक्ष राजूलाल नेताम, सहित रोहित कोसरे, सहदेव बंजारे, बिरेंद्र टंडन,अश्वन डहरिया, भोजराज बारले, रामजी ठाकुर, इतवारी राम मधुकर, दिनेश जांगड़े, पवन बंजारे, राजेंद्र टंडन, खेमचंद भारती, अजय चतुर्वेदी, उदय कोसरेे, भोज बंजारे, लक्ष्मीचंद जडेजा, मोनाक्ष बंजारे सहित अनेक सदस्य का योगदान रहेगा।
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
6 February 2026
बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा
5 February 2026
ब्लड बैंक दुर्ग में हर वर्ष आयोजित होता है विशाल रक्तदान शिविर
5 February 2026
दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
5 February 2026
गलत प्रस्तुतीकरण कर रेरा से छूट लेने के प्रयास पर छत्तीसगढ़ रेरा की कड़ी कार्रवाई
5 February 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
5 February 2026
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल श्री डेका
5 February 2026
छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण
5 February 2026
जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है – प्रधानमंत्री