अन्‍य
Trending

सर्व समाज कल्याण समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी होली की शुभकामनाएं

भिलाई। होली के पावन अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निवास पहुंचकर उन्हें रंगों के त्योहार की बधाई दी।

​समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सुपुत्र  चैतन्य बघेल (बिट्टू भैया) से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

​इस अवसर पर समिति के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए समिति के सेवा कार्यों की सराहना की।p

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button