छत्तीसगढ़

मस्तूरी के विधायक का जलाया गया पुतला

Publish Date: | Tue, 30 Nov 2021 11:50 PM (IST)

बिलासपुर (नईदुनिया न्यूज)। विधानसभा मस्तूरी की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने बीते दिन कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर भड़के समाज के लोग इंटरनेट मीडिया पर मस्तूरी विधायक डा. बांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्व विधायक दीलिप लहरिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने डा. बांधी का पुतला जलाया। मस्तूरी के कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भी मस्तूरी जोंधरा चौक के पास डा. कृष्णमूर्ति बांधी के खिलाफी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किए। उन्होंने कहा मस्तूरी विधायक डा. बांधी अपने बड़बोलेपन के कारण आए दिन अपने कार्यकर्ता एवं अन्य लोगों से अभद्र भाषा का उपयोग करते रहे हैं। इसके कारण जन मानस में उनके प्रति विरोध और आक्रोश व्याप्त है। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक लहरिया के साथ बिलासपुर जिला पंचायत के सदस्य राजेश्वर भार्गव, राजकुमार अंचल, लक्ष्मी भार्गव, लखन टंडन, अरविंद लहरिया, अशोक रजवाल, जनपद सदस्य दामोदर कांत, देवेंद्र कृष्णन, अरविंद लहरिया, नरेंद्र दिनकर, एनल घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button