अन्‍य

शिकसा के सम्मान से बच्चों के हौसला बढ़ेगा : पुष्पा यादव

( शिकसा गौरव पत्रिका का हुआ विमोचन)
भिलाई। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 20 अगस्त 2023 को राज्य स्तरीय दसवी व बारहवी में 85% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए व विभिन्न क्षेत्र में राज्य स्तर पर सहभागिता देने वालो की सम्मानित करने शिकसा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में शास. उच्च. माध्य.शाला अंजोरा(ख) दुर्ग में किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पा यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता के रूप में संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा दुर्ग, विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री, मनोहर लाल देवांगन जी समाज सेवी व उपाध्यक्ष दुर्ग जिला देवांगन समाज, प्रमोद जैन अध्यक्ष सक्षम जन फाउंडेशन आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया वही सरस्वती वंदना व राजगीत कृति बक्शी बाल गायिका राजनांदगाँव, स्वागत गीत उषा भट्ट व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी, शिकसा प्रेरणा गीत चैतन्य साहू शिक्षक पुसेर कबीरधाम क्लासिकल नृत्य करण साहू अंजोरा व बेन्जो वादन अंगद नेताम द्वारा प्रस्तुत किया।
संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने अपने स्वागत उदबोधन मे शिकसा के विषय में बताया शिकसा शिक्षक व छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर आनलाइन व आफलाइन कार्यक्रम के द्वारा प्रतिभा को सामने ला रहे है एक-एक कदम बढ़ाते हुए शिकसा का विस्तार कई जिला में हो गया है आज बच्चों का सम्मान हमारे लिये गौरव का विषय है।
तदपश्चात संयोजक देवांगन द्वारा संकलित संपादित “शिकसा गौरव” प्रतिभावानों की कुंजी का विमोचन अतिथियों द्वारा किया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, दुर्ग जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी, जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,महासचिव राधेश्याम कंवर ने भी अपना विचार प्रगट किये।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मनोहर लाल देवांगन ने अपने उदबोधन में सम्मानित होने वाले बच्चों को बधाई दिया वही संयोजक देवांगन के कार्य को सराहनीय बताते हुए पूरे टीम का आभार जताया।
जागेश्वरी मेश्राम ने अपने उदबोधन मे कहा कि सम्मान मिलने का पल बड़ा ही खुशी का होता है और ये कार्य शिकसा कर रहा है जो प्रसंशनीय है हर कार्यक्रम में एक सदस्य के रूप में आती हूं जिसमे आप लोगों का बहुत प्यार मिलता है शिवनारायण भैय्या को बहुत बहुत धन्यवाद जो मुझे हमेशा आमंत्रित करते है।
मुख्य अतिथि पुष्पा यादव ने शिकसा के कार्य का तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों को सम्मानित करना बहुत ही नेक काम है सम्मान पाकर बच्चो के हौसला बढ़ता है सभी सम्मानित हुए बहुत बहुत बधाई और हमेशा ही ऐसे आगे ही रहना है यही शुभकामना है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष संगीता साहू ने कार्यक्रम का सराहना करते हुए कहा कि आज यहां प्रतिभावान बच्चे सम्मानित होकर चेहरे और खिल रहा है सभी को यही आशीष है भविष्य में भी हमेशा आगे रहना है ।

 सम्मान समारोह मे उपस्थित सभी प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया, जिसमें बाल गायिका कृति बक्शी व स्वेच्छा साहू,तैराकी में गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले ओम प्रकाश ओझा व चन्द्रकला ओझा,हस्तशिल्प पैरा आर्ट नंदनी बघेल,वेट लिफ्टिग में सुब्रोजीत सिन्हा, कराते में ब्लेक बेल्ट संगम वर्मा,नृत्य मे करण साहू, तीरंदाजी के लिये अंश बिरको,बेन्जो वादन अंगद नेताम, हरमोनियम वादन ओमप्रकाश वर्मा,दसवी टायर सानिया मरकाम,लक्ष्मी साहू,शिखा विश्वकर्मा,रीना,कुणाल देवदास, आस्था कश्यप,सागर देवांगन,चेतना अरदे, यामिनी रिगरी,मोनिष्का देवांगन, रूपाली साहू,ओझल देवांगन,चंचल साहू,मौसमी साहू,कुलदीप साहू,लीसा साहू,खुशी यादव,रेणुका सिन्हा,अंजली सिंह,पुकेश्वर,डिलेश्वर गायकवाड़,ईशांत बारहवी में शौर्य प्रधान,रितेश देवांगन,पूनम थापा,लिकेश साहू,वंदना साहू,निशा मोटवानी,दीपा भारती,विनीता शर्मा,चैतन्या द्विवेदी,नेतेश सिन्हा,रूचि साहू, अमनजोत कौर,पल्लवी साहू,सार्थक शर्मा, प्रीति साहू, सुधा वर्मा,ईशा चौहान,पुष्पा, योगिता देवांगन,लवली यादव,गीतिका वर्मा,काजल साहू,मेघा यादव,हितेश्वरी, दुर्गेश्वरी सहित 300 बच्चों को सम्मानित किया गया।
         कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव व आभार प्रर्दशन डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" संयोजक ने किया
          कार्यक्रम में प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष हर्षा देवांगन, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन,मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी, महासचिव रेखा शर्मा, संयुक्त सचिव ज्योति गजपाल,जिलाध्यक्ष दुर्ग होरीलाल चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव उषा भट्ट, सह सचिव प्रमोद कुर्रे,जिलाध्यक्ष जांजगीर विजय कुमार प्रधान, महासचिव राधेश्याम कंवर, कांकेर जिलाध्यक्ष पुष्पांजलि ठाकुर, रायपुर से मीना भारद्वाज,दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता व प्रकाशचन्द्र चेलक विद्यार्थी प्रकोष्ठ प्रभारी करण कुमार साहू,आकाश वर्मा,संगम वर्मा,नंदनी बघेल,डाॅ.सरोज साहू,मुनमुन सिंह,प्रमोद जैन, किरण शर्मा,अनीता चन्द्राकर,पूजा साहू, निव्या सिंह,निवेदिता वर्मा,यासीन देशमुख, पूनम निषाद,विभा देशमुख सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button