दुर्ग। राज्य शासन के आदेशानुसार पेंशनरों के जीवित होने का प्रमाण पत्र 31 अक्टूबर तक जमा करने आदेश जारी किया गया है। नगर पालिक निगम दुर्ग के पेंशनधारी अधिकारी, कर्मचारी के जीवित होने का सर्टिफिकेट राज्य शासन ने मांग है, पेंशनरों को पेंशन मिलेगी। जिसके परिपालन में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि हर पेंशनरों को जानकारी दी जाए कि पेंशनधारी कर्मचारियों के जीवित होने का सर्टिफिकेट शासन को भेजना है, तभी पेंशनरों को पेंशन मिलेगी। यदि सर्टिफिकेट जमा करने में लापरवाही की तो पेंशनरों को पेंशन मिलना बंद हो जाएगा। इसलिए नगर निगम के पेंशन शाखा ने पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र मांगा है।उन्होंने कहा अति आवश्यक है पेंशनधारियों का जीवित प्रमाण पत्र जमा करना।मृत्यु के बाद भी जमा होता है पेंशन कई बार पेंशनधारी कर्मचारियों के मौत के बाद भी खाते में पेंशन आती है। इसलिए सरकार पेंशनरों का जीवित प्रमाण पत्र मांगती है, ताकि पेंशनरों की मौत के बाद पेंशन को बंद किया जा सके। सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियो और परिवार के पेंशनरों का जीवित होने का सर्टिफिकेट प्रत्येक वर्ष माह नवम्बर में संचालनाय को भेजने का आदेश जारी किया गया है। की पेंशनरों का जीवित होने का सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से सत्यापन कराकर पेंशनरों की सूची सहित माह अक्टूबर दिनाँक 31 अक्टूबर 2023 तक अनिवार्य रूप से जमा करने के आदेश जारी किया गया है।इस संबंधित में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारी, कर्मचारियो एवं मृत्यु के परिवार पेंशनरो को जीवित सर्टिफिकेट नगर निगम कार्यलय के पेंशन शाखा में शीघ्र जमा करने के निर्देश दिये।
Read Next
24 June 2025
अंजुमन इस्लाहुल वर्ष मुस्लिमीन कमेटी दुर्ग की ओर से हर साल की तरह इस बार भी 10 रोज जलसा (प्रवचन) का कार्यक्रम आयोजित
9 June 2025
” एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान” कार्यक्रम के तहत रेलनगरी बीएमवाय चरोदा में बिहार विधान परिषद सदस्य श्री लाल मोहन गुप्ता जी का हुआ भव्य स्वागत
21 May 2025
एस.आर.हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में एस.डी.एम.दुर्ग व आई.एम.ए.प्रेसिडेंट द्वारा किया गया सर्टिफिकेट वितरण
17 May 2025
ट्रेलर चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने पतरापाली, गोरखा रोड से किया गिरफ्तार
15 May 2025
पानी के प्रवाह को बाधित होने से रोकने के लिए पौंड कलियर के माध्यम से शिवनाथ नदी इंटकवेल के समीप रुके हुए जलकुंभी को निकाला
6 May 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल को मिला “ईट राइट कैंपस” का प्रतिष्ठित खिताब
6 May 2025
देश की सुरक्षा से खिलबाड़ न करे सोशल मीडिया- जेसीआई
11 April 2025
१३ अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली महारैली के लिए पान जुटान का प्रचार प्रसार जोरों पर
10 April 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति 23 अप्रैल 2025 तक
9 April 2025
सुशासन दिवस के प्रथम चरण के दूसरे दिन 13854 आवेदन प्राप्त हुए
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...