अन्‍य
Trending

राजद का अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में आपस में भिड़ गए राजद के नेता, जमकर हुई मारपीट

मोतिहारीबिहार के मोतिहारी जिले से लालू प्रसाद यादव की पार्टी से एक बड़ी खबर चर्चा आम हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के दो गुटीय नेता आपस में ही लड़ -भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे ऑडोटोरियम में अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के मंच पर आगे बैठने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की नौबत आ गई, इस दौरान मंच पर कई बड़े नेता भी मौजूद थे।

घटना मोतिहारी में आयोजित राजद का अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का है। जिसमे राजद नेता विनोद श्रीवास्तव और राजद विधायक मनोज यादव के समर्थकों के बीच मंच पर आगे बैठने को लेकर बहस हुई जो कि बहसा बहसी होते होते मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, हंगामा हुआ। मारपीट हंगामे में विनोद श्रीवास्तव का एक समर्थक बुरी तरह से घायल हो गया। उक्त विवाद में विधायक मनोज यादव भी कूद पड़े। उन्होंने भी पिटाई की। मारपीट की इस घटना से ऑडोटोरियम में अफरातफरी मच गई। उक्त राजद का अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम मे राजद के कई बड़े नेता राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और मंत्री शमीम अहमद भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button