
वाडाबलिज तेलुगु महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित
भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने इस माह 22 तारीख को सेक्टर-6, सतनाम भवन, भिलाई में आयोजित वाडाबलिजा तेलुगु महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए अपना सहमति प्रदान की है।
वाडाबलिजा जातीय संघम्’ भिलाई के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान के साथ सादर आमंत्रित किया तथा वाडाबलिज तेलुगु महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के बावजूद सम्मेलन में अवश्य उपस्थित होने का आश्वासन दिया।
इस प्रतिनिधि मंडल में स्टियरिंग कमेटी के चेयरमैन मोरिपल्ली बाबूराव, स्टियरिंग कमेटी सदस्य बर्री जोगाराव, वाडाबलिजा जातिय संघ के अध्यक्ष डॉ. एल जगन्नाध राव, महासचिव कोंडप्पा कूर्माराव, कोषाध्यक्ष वासुपल्ली योगी रत्नम, संयुक्त सचिव बैपल्ली देवदासु, पूर्व अध्यक्ष गनगल्ला हरिकृष्ण, कार्यकारिणी सदस्य मैलपल्ली लोकेश कुमार, स्टियरिंग कमेटी के सक्रिय कोऑर्डिनेटर गंडुपल्ली माधवराव एवं मोरिपल्ली धर्माराव, कंबाला पापाराव, फैनान्स को-आर्डिनेटर वासुपल्ली गणेश, जोलिंगी कूर्माराव, बैपल्ली रामाराव आदि उपस्थित रहे।
समाज का चेयरमैन श्री बाबू राव ने जानकारी दी है कि इस तेलुगू महा सम्मेलन में श्रीकाकुलम संसदीय क्षेत्र (आंध्रप्रदेश) का सांसद एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू और पलासा विधानसभा क्षेत्र (आंध्र प्रदेश) का विधायक श्रीमती गौतु शिरीषा भी भाग ले रहे हैं।साथ में श्री रिकेश सेन, विधायक, वैशाली नगर, श्री विजय बघेल, सांसद, दुर्ग, श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, श्री राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड , श्री देवेन्द्र यादव, विधायक, भिलाई नगर कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।