अन्‍य

कोरोना वायरस: 111 दिनों बाद आए सबसे कम मामले, 24 घंटे में 34,703 नए केस, 553 मरीजों ने तोड़ा दम

कोरोना वायरस: 111 दिनों बाद आए सबसे कम मामले, 24 घंटे में 553 मरीजों ने तोड़ा दम
FILE PHOTO

e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b5e0a4bee0a4afe0a4b0e0a4b8 111 e0a4a6e0a4bfe0a4a8e0a58be0a482 e0a4ace0a4bee0a4a6 e0a486e0a48f 60e45dd5e8287

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में कोरोना वायरस के 34,703 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 51,864 लोगों ने कोरोना को मात दी और 553 लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। सामने आए कोरोना संक्रमितों का नया आंकड़ा पिछले 111 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को कोरोना के 28,869 मरीज मिले थे।

वहीं, रोजाना होने वाली मौतों में भी कमी रिकॉर्ड की जा रही है। बीते दिन संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा पिछले 3 महीने में सबसे कम है। इससे पहले 3 अप्रैल को 514 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई थी।

देश में कोरोना के 34,703 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,06,19,932 हो गई है। 553 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,03,281 हो गई है। 51,864 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,97,52,294 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,64,357 है।

वहीं, वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,75,53,612 हो गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 37.07 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.66 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 9 राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button