दुर्ग। जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। उक्त क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनप्रतिनिधियों को सचिवालयीन सहायता हेतु उपलब्ध कराये गये कर्मचारियों के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उनके मूल विभाग में वापसी हेतु आदेशित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुपेला भिलाई के सहायक ग्रेड-3 दीपक कुमार नायक, शासकीय प्राथमिक शाला कृष्णा नगर सुपेला विकासखण्ड व जिला दुर्ग के सहायक शिक्षक (एल.बी.) रविशंकर साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसानगर विकासखण्ड व जिला दुर्ग के व्याख्याता राजेश कुमार पाण्डेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झोला विकासखण्ड एवं जिला दुर्ग के शिक्षक युवराज सिंह बेलचंदन, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्रशिक्षण अधिकारी विद्युतकार (सं) भूपेश कुमार कौशिक और कार्यालय जिला योजना एवं सांख्यिकी दुर्ग के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संतोष संगणक को संबंधित मूल विभाग में तत्काल उपस्थिति देकर जिला कार्यालय को अवगत कराने कहा गया है।
Read Next
28 February 2026
रेल्वे सुरक्षा बल दुर्ग द्वारा 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 25 किलो 435 ग्राम गांजा कीमत 12,71,750/ रुपये के साथ किया गया गिरफ्तार
28 February 2026
प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन में हुए शामिल
28 February 2026
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाजीनगर और एमपी नगर कॉलोनी को दी 14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात, 3350 मकानों को मिलेगा लाभ
28 February 2026
बस्तर की सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत हुई संयुक्त राष्ट्र की मेंटर, छह दिवसीय प्रवास के बाद भावुक होकर विदा हुई सुश्री किर्सी ह्यवैरिनेन
28 February 2026
दिलीप ध्रुव केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ युवा प्रभाग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
26 February 2026
युवाओं के अंदर समाज के प्रति कुछ योगदान देने की भावना बहुत ज़रूरी, छोटी-छोटी बातों से आता है बड़ा बदलाव- राज्यपाल श्री रमेन डेका
26 February 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
26 February 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की
26 February 2026
धान उठाव में तेजी लाने के सख्त निर्देश, 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत डीओ कटवाएं-कलेक्टर श्री सिंह कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक
26 February 2026
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 तथा शी-बाक्स पोर्टल विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...