अन्‍य

राहत: कोरोना वायरस के नए मामलों में आई कमी, 38 हजार नए केस और 478 लोगों ने गंवाई जान

कोरोना में राहत, बीते दिन 38 हजार नए मामले और 478 लोगों की मौत
फाईल फोटो

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 667 नए मामले आए, 35,743 रिकवरी हुईं और 478 लोगों की कोरोना से मौत हुई। ये आंकड़े कल की तुलना में लगभग 3.6 फीसदी कम हैं। आज नए केस में कमी देखी गई है, लेकिन खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है। अब भी कोरोना के मिलने वाले नए केस, रिकवरी होने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.45% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73% है।

कोविड के कुल आंकड़े-  

कुल मामले: 3,21,56,493
सक्रिय मामले: 3,87,673
कुल रिकवरी: 3,13,38,088
कुल मौतें: 4,30,732

देश में बीते दिन कोरोना वायरस की 63 लाख 80 हजार 937 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 53 करोड़ 61 लाख 89 हजार 903 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 22 लाख 29 हजार 798 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 49 करोड़ 17 लाख 577 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button