अन्‍य

रामनवमी के भव्य आयोजन को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति की तैयारियां जोरों पर….

Resizer 16494858760560

भिलाई – श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आगामी 10 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव समिति रामलीला मैदान पॉवर हाउस में श्रीराम नवमी का भव्य आयेाजन करने जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर समितियों के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। तैयारियों में चारों तरफ से क्षेत्र को बांस बल्ली से घेरा बनाकर एवं टेंट ,कुर्सी, टेबल लगाकर कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। स्टेज की सजावट भी साथ मे की जा रही है। वही प्रसाद वितरण को लेकर अलग से टेंट लगाया जा रहा है। ताकि सभी भक्तों को प्रसाद प्राप्त हो सके। भगवा ध्वज चारों दिशाओं में लगाया जा रहा है। समिति द्वारा श्रीराम नवमी पर भव्य आयोजन का यह 37 वां वर्ष है। दो वर्षोँ से वैश्विक महामारी कोरोना से यह आयोजन नही हो पा रहा था। लेकिन इस साल पुन: इसे भव्य पैमाने पर यह आयेाजन किया जा रहा है। हमारे इस कार्यकम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व आंध्रप्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर के अलावा समिति के संरक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पाटेश्वर धाम बालोद के संत श्रीश्री1008 महात्यागी श्रीराम बालकदास महाराज इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button