अन्‍य

राज कुंद्रा के वकील का तर्क- किसी भी वेब सीरीज की तरह अश्लील सामग्री, मगर पोर्न नहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा
ट्वीटर

e0a4b0e0a4bee0a49c e0a495e0a581e0a482e0a4a6e0a58de0a4b0e0a4be e0a495e0a587 e0a4b5e0a495e0a580e0a4b2 e0a495e0a4be e0a4a4e0a4b0e0a58d 60f97ce1c47eb

आउटलुक टीम

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा के वकील ने पोर्न स्कैंडल केस में मुंबई पुलिस द्वारा सामग्री को पोर्न के रूप में बताए जाने पर आपत्ति जताई है। उनके वकील अबाद पोंडा ने मंगलवार को कोर्ट में यह दलील दी है। इस पूरे मामले में आरोपी राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पोंडा ने अपनी दलील में कहा कि अश्लील सामग्री से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री भेजपने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 ए को लागू करना गलत है, क्योंकि यह कानून “वास्तविक संभोग” को पोर्न मानते हैं। इस अलावा कुछ भी महज अश्लील सामग्री है।

पोंडा ने कहा कि आईटी अधिनियम की धाराओं को आईपीसी की धाराओं के साथ नहीं पढ़ा जा सकता है, लेकिन यहां पुलिस ने ऐसा ही किया है। आईटी अधिनियम की धारा 67 ए यौन स्पष्ट कृत्यों के बारे में बात करती है।

यह भी पढ़ें – राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में, अश्लील फिल्म बनाने में हुई है गिरफ्तारी

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल जो वेब सीरीज बनाई जा रही है पुलिस उन्हें अश्लील सामग्री मान रही है, लेकिन यह वास्तव में पोर्न के रूप में वर्गीकृत नहीं है। इस रिमांड में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाता जिसमें दो लोग वास्तव में संभोग कर रहे थे। यदि वह वास्तविक संभोग नहीं है, तो इसे पोर्न के रूम में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button