अन्‍य

‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’ में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की खुल कर की तारीफ, वही मोदी पर निशाना साधा कहा कि जहां भी बीजेपी नफरत फैलाएगी हम वहां मोहब्बत का पैगाम देंगे।

रायपुर। राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया। राहुल गांधी ने नवा रायपुर में ‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी मतलब हिंदुस्तान के मालिक हैं। जल, जंगल जमीन पर उनका हक है।

राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि आप आगे न बढ़ें। हम चाहते हैं कि जल, जंगल, जमीन सब आपको मिले।  मणिपुर समेत जहां भी बीजेपी नफरत फैलाएगी हम वहां मोहब्बत का पैगाम देंगे। हम किसान, मजदूरों के लिए काम करते हैं, वो दो चार उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम छोटे उद्योगपतियों के लिए भी काम करते हैं, प्रदेश में हजारों बिजनेस खुलेंगे छत्तीसगढ़ बिजनेस का सेंटर है। इसके लिए हमें और काम करना है। छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट पूरी दुनिया में पहुंचे जीएसटी, नोटबंदी को खत्म कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button