छत्तीसगढ़

अजीबो गरीब मामला – गांजे के लिए युवक को गिरवी रखा !

सोशल मीडिया पे एक वीडियो जमकर वायरल । वीडियो में एक युवक नग्न हालत में दिखाई दे रहा । युवक के साथ मारपीट हो रही है। युवक सुपेला इलाके के चार युवकों का नाम बार-बार दोहरा रहा है। वह आरोप लगा रहा है कि चारों युवक अयाज, परवेज, कालू और शाहरुख उसे घर से आकर ले गए थे। चारों ने अपने साथ ट्रक में ले जाने का जिक्र किया था।

इसके बाद एक क्विंटल गांजे का पैसा नहीं होने पर उसे ओडिशा में गिरवी रखकर फरार होने का आरोप । वह यह भी कह रहा है कि उसकी मौत की जिम्मेदारी चारों युवकों की होगी। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। अब तक जिन युवकों का नाम वायरल वीडियो में युवक बता रहा है, वो सभी गायब है। सभी सुपेला इलाके के बताए जा रहे हैं। एएसपी संजय ध्रुव के मुताबिक वीडियो की प्राथमिक जांच के बाद पता चला , कि वीडियो सही है।

पीड़ित युवक की तलाश शुरू- पीड़ित युवक का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवक सुपेला का रहने वाला है। इस वजह से सुपेला के आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस : चार युवकों के बारे में की जा रही पूछताछ महाराष्ट्र के पीर मलिक का बार-बार आया नाम, इसकी भी खोजबीन हो रही –  पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के पीर मलिक का स्मैक और ड्रग्स की तस्करी में कई बार नाम सामने आ चुका है। एनडीपीएस मामलों की पैरवी करने वाले एडवोकेट विजय कसार के मुताबिक 20 से अधिक केस डायरी में पीर मलिक का नाम शामिल है। उसके खिलाफ कई बार वारंट भी जारी हुआ है। लेकिन कभी पुलिस ने पीर मलिक को गिरफ्तार नहीं किया।

जिले में नारकोटिक्स विंग का पहली बार हुआ गठन, नशे के मामलों पर रखेंगी नजर – एसएसपी बीएन मीणा ने गुरुवार को जिले में पहली बार नारकोटिक्स सेल का गठन किया है। सेल की कमान डीएसपी क्राइम नसर सिद्दिकी को सौंपी गई है। टीम में टीआई गौरव तिवारी, सुरेश ध्रुव, विशाल सोन है। इसके साथ एएसआई पुर्ण बहादुर, आरक्षक अनुप शर्मा, तिलेश्वर राठौर, रिंकू सोनी और पन्नेलाल को भी शामिल किया गया है।

टीम पिछते तीन साल का एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आरोपियों का रिकॉर्ड तैयार कर रही है। इसके साथ लोकल नेटवर्क के जरिए नशे का अवैध धंधा करने वालों की लिस्टिंग कर रही है। जिससे शहर और बाहर के आने वाले सूखे और गिले नशे पर कार्रवाई की जा सके। नारकोटिक्स विंग के गठन के बाद ऐसे मामलों की जांच तेजी से होगी।

रायपुर और बिलासपुर पुलिस पिछले दिनों ड्रग्स पैडलर को भी पकड़ चुकी – रायपुर और बिलासपुर पुलिस शहर से ड्रग्स पैडलर को पहले पकड़ चुकी है। पैडलर्स ने पूछताछ में होटल, किराए के कमरे और फार्म हाउस में ड्रग्स पार्टी आयोजित करने की जानकारी दे चुके हैं। हाल ही में बिलासपुर पुलिस ने भी जुनवानी इलाके से एक ड्रग्स पैडलर को पकड़ा था। स्थानीय पुलिस के पास भी शहर में ड्रग्स सप्लाई में एक्टिव कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button