
राजगीर। बुधवार को राजगीर व नालंदा के दौरे पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह जी ने कहा कि बिहार की धरती से उनका खून का रिश्ता है। नालंदा पहली बार आया हूं। जितना राजगीर व नांलदा के बारे में पढ़ा था उससे कही अधिक पाया। नालंदा विवि जिसने पूरे विश्व को ज्ञान की रोशनी दी,उसे देखकर काफी गौैरावांवित महसूस कर रहा हूं। अब तो यह विश्व धरोहर की सूची में शामिल हो चुका है। इस विरासत के सरंक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। उक्त बाते पर दैनिक अखबार के एक संवाददाता से खास बातचीत में कही। राष्ट्रपति जी ने बातचीत की शुरूआत भोजपुरी भाषा से की। उन्होंने कहा कि आज बिहार के धरती पर पांव राखल बानी। तो हमरा के पूर्वजन के आशीर्वाद मिलल रहलबा। हमरा के बिहार के साथ खून का रिश्ता रहल बानी, बिहार और मॉरिशस के डीएनए एक ही बा। इसके बाद राष्ट्रपति थोड़े भावुक भी हुए। उक्त बातें भोजपुरी भाषा में अपने उदगार को प्रकट करते हुए मॉरिशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह ने बुधवार को दैनिक अखबार से विशेष बातचीत में उक्त बाते कही।