अन्‍य

मुरमुंदा यात्री प्रतीक्षालय मे लाश मिलने पर हड़कंप

अहिवारा / शाश्वत कलम – दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा गांव से दिल दहला देने वाली मामला सामने आई है। बुधवार शाम 5 बजे यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में नंदिनी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त झारखंड के निवासी के रूप में की लेकिन नाम क्या है यह पता नही चल पाया हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियागया है ,नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम मुरमुंदा यात्री प्रतिक्षालय में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त झारखंड का रहने वाला बताया है। बहरहाल मृतक का नाम क्या हैं और झारखंड में कहा रहता हैं इनकी जानकारी नही मिल पाई। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति झारखंड का रहने वाला है।और इसके पहले कुम्हारी के अमृत ढाबा एवं कुम्हारी बार मे कार्य कर रहा था।इसका स्थाई पता क्या है ।मोबाइल नम्बर क्या है कोई जानकारी नही है। चर्चा में है कि शायद खाना नही मिलने के कारण और तेज गर्मी के कारण मौत हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button