अन्‍य

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में सामने आए 41,831 केस, 541 मरीजों ने तोड़ा दम

कोरोना संक्रमण का खतरा तेज, पिछले 24 घंटे में सामने आए 41831 केस और 541 मौतें, रिकवरी रेट 97.36%
पीटीआई

e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a495e0a4be e0a495e0a4b9e0a4b0 e0a4aae0a4bfe0a49be0a4b2e0a587 24 e0a498e0a482e0a49fe0a587 e0a4ae 6106a62ede4b9

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच लगातार नए मामलों में तेजी आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए है और 39,258 लोग ठीक हुए है। इस दौरान 541 लोगों की मृत्यु हुई। जिसके बाद रिकवरी दर 97.36% है।

आईसीएआर के मुताबिक बीते दिए 17,89,476 नमूने लिए गए। अब तक किए गए ऐसे परीक्षणों की कुल संख्या 46,82,16,510 है। वहीं केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार अब तक कोरोना वायरस के खिलाफ 47,02,98,596 टीके लगाए जा चुके हैं। 

इस बीच केरल में कोरोना के नए मामले अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,624 नए मामले सामने आए हैं, 16,865 लोग ठीक हुए और 80 लोगों की मौत हुई है।

पॉजिटिविटी रेट : 12.31%.
सक्रिय मामले :1,64,500
कुल रिकवरी :32,08,969
कुल मौतें :16,781

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button