मिश्रित उर्वरक निर्माण फैक्ट्री मेसर्स सुहाने एग्रो (इंडिया) प्रा.लि. हथखोज का उप संचालक कृषि द्वारा औचक निरीक्षण
26 August 2023
1 minute read
दुर्ग। खरीफ 2023 में जिले के कृषकों हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री यथा-खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुए जिले के निजी एवं सहकारी प्रतिष्ठानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सौरभ वर्मा, विकासखण्ड निरीक्षक दुर्ग श्री नवीन खोब्रागड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनिल कुमार चन्द्राकर, वाहन चालक यदुसुदन ठाकरे के संयुक्त दल द्वारा विकासखंड-दुर्ग में प्रतिस्थापित मिश्रित उर्वरक निर्माण फैक्ट्री मेसर्स सुहाने एग्रो (इंडिया) प्रा.लि. हथखोज का 25 अगस्त 2023 को औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण उपरांत मिश्रित उर्वरक निर्माण फैक्ट्री से निर्मित उर्वरक 1630:0-3 नमूने, 20:20:10-1 नमूने, सिंगल सुपर फास्फेट 16 प्रतिशत (Raw Material) का 01 नमूना लिया जा कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। निरीक्षण के दौरान मिश्रित उर्वरक निर्माण फैक्ट्री में 10 वर्ष पु्राना कच्चे सामग्री का उपयोग एवं भण्डारण पाया गया। जिससे निर्मित उर्वरको की गुणवत्ता में कमियां सुनिश्चित है तथा निर्माण संबंधी संधारित स्कंध पंजी एवं अन्य दस्तावेजों का अवलोकन नहीं कराने के कारण संबंधित निर्माता कम्पनी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही समयावधि में समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत मिश्रित उर्वरक निर्माण फैक्ट्री को सील करने की कार्यवाही की जावेगी। उप संचालक कृषि द्वारा निर्माता को उर्वरकों की अच्छी गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री का निर्माण एवं सुखे हवादार जगहों पर नियमानुसार उर्वरकों का भण्डारण करने हेतु निर्देश दिये गये।
जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन