भिलाई

चोरी:नेहरू नगर के कैफे से कैश व सामान चोरी, दो गिरफ्तार

थर्ड जेंडर और दिव्यांग को जॉब देने के लिए कैफे संचालक को बेस्ट इम्प्लायर का खिताब मिला है। इसे लेने के लिए संचालक प्रियंका पटेल और तुकेश चंद्राकर दिल्ली गए हुए हैं। उनके नेहरूनगर स्थित नुक्कड़ टी-स्टाल में बीती रात चोरी हो गई। दो नाबालिग रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और चॉकलेट, कैश और सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए।

शुक्रवार की सुबह घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों अपचारी को हिरासत में लिया। दोनों वॉम्बे आवास नेहरूनगर के रहने वाले हैं। दोनों से चोरी का सामान जब्त किया गया है।

चोरी की चॉकलेट उन्होंने खा ली। पुलिस ने बताया कि संचालकों को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। इसके लिए एक दिन पहले वे दिल्ली रवाना हुए। रात को उनके टी-स्टाल में दोनों नाबालिग घुसे। संचालकों ने बताया कि वे पिछले 8 वर्षों से रायपुर और भिलाई स्थित 3 संस्थानों में मूकबधिर, थर्ड जेंडर और दिव्यांग युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। 30 दिव्यांग और थर्ड जेंडर संस्थान से जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button