भिलाई

विधायक ने किया गौ माता की सेवा,खिलाया गुड़,चना और हरा चारा…जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने की गौ माता की सेवा…

विधायक ने किया गौ माता की सेवा,खिलाया गुड़,चना और हरा चारा…

जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने की गौ माता की सेवा…

भिलाई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर आदर्श गौठान पहुंच गौमाता की सेवा की और उन्हें चारा खिलाया,गुड़ और चना खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
कोषानगर स्थित भिलाई नगर निगम के गौठान की जिम्मेदारी महिला स्वसहायता समूह की बहनों को दी गई है। जो यहाँ गायो की देख भाल करती है। इसके अलावा अपने जीवकोपार्जन के लिए भी कई काम कर रही है।

जिसका विधायक ने निरीक्षण भी किया उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान महिला समूह में विधायक देवेंद्र यादव को गांव को पुष्प भेंट कर जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी और गाय का ताजा दूध भी दिया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव आज के दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए गौठान में कदम का पौधा भी लगाया।
इस दौरान सभापति बंटी गिरवर साहू, PWD अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर जी, MIC सदस्य आदित्य सिंह, MIC सदस्य मन्नान खान, पार्षद सेवन ठाकुर, महिला स्वसहायता समूह की सम्मानित बहनों सहित उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button