अन्‍य

महाराष्ट्र: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

e0a4aee0a4b9e0a4bee0a4b0e0a4bee0a4b7e0a58de0a49fe0a58de0a4b0 e0a4a6e0a581e0a4b7e0a58de0a495e0a4b0e0a58de0a4ae e0a495e0a587 e0a4ac 615470860a005

आउटलुक टीम

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई और रविवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी कि लड़की के साथ रहने वाले उसके चचेरे भाई ने कई मौकों पर कथित तौर पर उसके साथ रेप किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को भिवंडी तालुका के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि लड़की और आरोपी, जो उसका चचेरा भाई है, एक ही घर में रहते थे और बाद में कई मौकों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें – रेप के बदले रेप: बहन से हुआ था दुष्कर्म, 2 भाइयों ने आरोपी की नाबालिग बहन का किया गैंगरेप

उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई और उसने रविवार को यहां एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद उसकी मां ने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button