अन्‍य

मन की बात में पीएम बोले- जैसे ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ चला था, वैसे ही आज भारत जोड़ो आंदोलन चलाना है

e0a4aee0a4a8 e0a495e0a580 e0a4ace0a4bee0a4a4 e0a4aee0a587e0a482 e0a4aae0a580e0a48fe0a4ae e0a4ace0a58be0a4b2e0a587 e0a49ce0a588e0a4b8 60fd6b558ea3e

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तिंरगा झंडा देखकर पूरा देश उत्साहित है। उन्होंने ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कल कारगिल विजय दिवस है। कारगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है।

पीएम ने कहा कि जैसे बापू के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ चला था, वैसे ही आज हर देशवासी को भारत जोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करना है। ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपना काम ऐसे करें जो विविधताओं से हमारे भारत को जोड़ने में मददगार हो।

पीएम मोदी ने कहा, ‘’दो दिन पहले की अद्भुत तस्वीरें, यादगार पल, अब भी मेरी आंखों के सामने हैं। टोक्यो ऑलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलता देखकर मैं ही नहीं, पूरा देश ही रोमांचित हो उठा। पूरे देश ने जैसे अपने इन योद्धाओं से कहा- विजयी भवः, विजयी भवः।’’ उन्होंने कहा, ‘’जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे, तो मुझे भी इनसे गप-शप करने का, उनके बारे में जानने का और देश को बताने का अवसर मिला था। ये खिलाड़ी जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करके यहां पहुंचे हैं।’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’कितने ही स्वाधीनता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ‘अमृत महोत्सव’ किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है।’’

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, ‘’इस बार 15 अगस्त को एक आयोजन होने जा रहा है। ये आयोजन राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ है। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश है कि इस दिन ज्यादा से ज्याजा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएं, इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है। इस वेबसाइट का नाम rashtragaan.in है. इस वेबसाइट की मदद से आप राष्ट्रगान गाकर, उसे रिकॉर्ड कर पाएंगे और इस अभियान से जुड़ पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि आप इस एनोखी पहल से जरूर जुडेंगे।’’

 

Related Articles

Back to top button