दुर्ग। 10 फरवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह मेला संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (आर-2) कोहका भिलाई परिसर में आयोजित होगा।इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 20 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ता भाग लेंगे, जिनके माध्यम से 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई, एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रूपए प्रतिमाह तक निर्धारित है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in अथवा प्लेस्टोर पर उपलब्ध Chhattisgarh Rojgar App के माध्यम से किया जा सकता है। मेले में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन एवं रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य होगा।इच्छुक आवेदक उक्त दिवस को शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र एवं अंकसूची, पहचान पत्र (आधार कार्ड/मतदाता परिचय पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर उपस्थित हो सकते हैं।
Read Next
10 February 2026
गनियारी लोककला महोत्सव के समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है
10 February 2026
ग्राम चंद्रखुरी में ठेठवार यादव समाज (दुर्ग राज) का पारिवारिक मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
10 February 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड
10 February 2026
रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिग के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
10 February 2026
छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम के तहत अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त
10 February 2026
मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
10 February 2026
ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर
10 February 2026
ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर
9 February 2026
विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल : गर्भवती महिलाओं को मात्र 1 रुपये में होगी सोनोग्राफी, महाशिवरात्रि से शुरूआत
9 February 2026
अब राजस्व सेवाएँ एक क्लिक दूर : भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का हुआ शुभारंभ
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...